गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम। हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी पुनीत ने शुक्रवार को मानेसर नगर निगम में संयुक्त आयुक्त के तौर पद पद्भार ग्रहण किया। वे इससे पहले अंबाला नगर निगम में थे। पुनीत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में प्रशासनिक और विकास के कार्यों में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता होगी। कचरा प्रबंधन और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखना उनकी सूची में प्रथम है। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण को मजबूत करेंगे। प्लास्टिक कचरे पर पूरी तरह से नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.