सीतापुर, मार्च 10 -- मिश्रिख, संवाददाता। होली परिक्रमा मेला महोत्सव पाण्डाल में सोमवार रात सुविख्यात फिल्मी कलाकार पुनीत इस्सर व समूह ने जय श्री कृष्णा गीतासार का सफल भव्य मंचन शखध्वनि के बीच प्रस्तुत किया। समूह की महिला कलाकारों ने गीत के माध्यम से वाद्ययंत्रों के बीच सफल गायन और नर्तन प्रस्तुत किया। शुरुआत में कृष्ण ने राधा से कहा आधुनिक भारत की बिडम्बना है कि कर्म का ज्ञान देने वाली कथा कोई सुनना नहीं चाहता। हे राधे महाभारत की कथा का ज्ञान सभी भारतीयों को होना अति आवश्यक है। महाभारत महाकाव्य का सफल चित्रण व कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश व विराट स्वरूप का दर्शन भी कराया गया। नाट्य प्रस्तुति में पुनीत इस्सर ने महाभारत के दुर्योधन का किरदार निभाया, जबकि अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भीम की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.