पुनाबार बिगहा में 179 लीटर शराब बरामद
औरंगाबाद, जून 5 -- रिसियप थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुनाबार बिगहा गांव से अवैध शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 179 लीटर शराब बरामद हुई, जिसमें 650 बोतल देसी शराब और 48 बोतल विदेशी शराब शामिल है। बरामद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.