हजारीबाग, मार्च 13 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र के पुनाई टांड़ में गुरुवार रात गोशाला से एक गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित किसान ने दारू थाना में लिखित आवेदन देकर गाय की बरामदगी की मांग की है।जानकारी के अनुसार पुनाई टांड़ निवासी किसान बीरेंद्र यादव की गाय गुरुवार रात गोशाला में बंधी हुई थी। शुक्रवार सुबह जब वह गोशाला पहुंचे तो देखा कि गाय गायब है और गोशाला के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। इसके बाद उन्हें गाय चोरी होने का संदेह हुआ। उन्होंने दारू थाना में आवेदन देकर पुलिस से गाय की खोजबीन कर बरामदगी की मांग की है।बताया जाता है कि दारू थाना क्षेत्र में पहले भी मवेशी चोरी सहित अन्य चोरी की घटनाएं होती रही हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से पुलिस की सक्रियता के कारण ऐसी घटनाओं में कमी आई थी। ताजा घटना के बाद क्षेत...