पुनहा स्कूल में 12 बच्चों ने लिया दाखिला
बिहारशरीफ, मई 2 -- फोटो : पुनहा स्कूल : रहुई प्रखंड के पुनहा मध्य विद्यालय में शनिवार को नामांकन अभियान में शामिल लोग। रहुई, निज संवाददाता। रहुई प्रखंड के पुनहा मध्य विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को विशेष नामांकन अभियान में पहली कक्षा में दस और दूसरी कक्षा में दो छात्रों ने नामांकन लिया। इसी तरह, बोकना प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक पंकज कुमार ने बताया कि 13 बच्चों ने नामांकन लिया। इसी तरह, अन्य स्कूलों में बच्चों का नामांकन लिया गया। बीडीओ धर्मराज कुमार ने मिर्जापुर मध्य विद्यालय में नामांकन अभियान का जायजा लिया। (रहुई से रंजीत कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.