दरभंगा, अगस्त 5 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। घनश्यामपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत राज पुनहद स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को बिहार सरकार की योजना "सशक्त पंचायत, समृद्ध परिवार-सरकार आपके द्वार" के तहत आयोजित सहयोग शिविर का वरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के लगाए गए हेल्प डेस्क, आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर जन्म प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, राजस्व संबंधी कार्य, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, उद्योग एवं बैंकिंग, आईसीडीएस, पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास विभाग ...