जहानाबाद, मार्च 12 -- कार को खेत मे छोड़कर भागे तस्कर मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस को गुरुवार की सुबह एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गया के तरफ से एक कर से शराब लाई जा रही है। उसके बाद पुलिस ने उस कार को एनएच 22 पर पीछा किया। पीछा करने पर कार तेजी से भागते हुए टेहटा से शकूराबाद रोड में मुड़ गई। पुलिस की लगातार पीछा करने पर पुनहदा और चाढ़ के बीच बधार में कार छोड़कर तस्कर लोग भाग गए। पुलिस को खेत मे से कार निकालने के लिए ट्रैक्टर मंगवाना पड़ा। ट्रैक्टर के माध्यम से कार को खींचकर थाना लाया गया। कार की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। कार्टून में सजाकर शराब रखी गई थी। 1536 बोतल शराब बरामद किया गया। सभी शराब 180 एमएल बोतल में थी। शराब की एक्सपायरी डेट इसी माह की थी। अनुमान लगाया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.