शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो : 61 शिशिर शुक्ला फोटो: 62 राजनंदन सिंह राजपूत फोटो: 63 डॉ प्रांजल शाही। शाहजहांपुर, संवाददाता। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के तीन शिक्षकों ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पुनश्चर्या पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग प्रायोजित इस पाठ्यक्रम में तीनों को 'ए' प्लस ग्रेड मिला है। यह पाठ्यक्रम गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से आयोजित किया गया था, जिसमें देश के करीब 20 राज्यों से लगभग 260 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, राजनंदन सिंह राजपूत और शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रांजल शाही ने पाठ्यक्रम पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान "भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर विशेष फोकस रहा। इसके अं...