पुनर्विकास निगम का नाम बदलने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- नई दिल्ली, प्रसं। चांदनी चौक नागरिक मंच ने शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम न का नाम बदलकर इन्द्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम किए जाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। मंच के महामंत्री एवं दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पुरानी दिल्ली के निवासी और व्यापारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने यह निगम बनाकर पुरानी दिल्ली के विकास का वादा किया था, लेकिन 25 वर्षों में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई और चांदनी चौक का सौंदर्यीकरण भी बर्बाद हो गया। वर्ष 2026 की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कमान संभाली और मरघट वाले हनुमान मंदिर क्षेत्र के विकास से शुरुआत करवाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पुरानी दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब के अनुरूप विकास यात्रा फिर शुरू होगी।---
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.