पुनर्वास से पहले हटाने के विरोध में निकली मशाल यात्रा
रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- पंतनगर, संवाददाता। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में शुक्रवार शाम विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में जनआक्रोश मशाल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मस्जिद कॉलोनी, संजय कॉलोनी और वाल्मीकि बस्ती से शुरू होकर पंतनगर यूनिवर्सिटी गेट तक पहुंची। विधायक बेहड़ ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार के नाम पर वर्षों से बसे लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना पुनर्वास के किसी भी परिवार को हटाने नहीं दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वह बुलडोजर के सामने भी खड़े होंगे। बेहड़ का आरोप है कि संबंधित बस्तियां न तो एयरपोर्ट की भूमि पर हैं और न ही विश्वविद्यालय की, फिर भी उन्हें हटाने की बात की जा रही है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के नोटिस से पंतनगर के लोगों में मचा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.