पुनर्वास विश्वविद्यालय में यूपीटीएसी काउंसलिंग से बीटेक की 90 फीसदी सीटे आवंटित
लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाताउत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (यूपीटीएसी-2026) के तीसरे चरण में डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बीटेक कार्यक्रमों की लगभग 90 प्रतिशत सीटें आवंटित हो गई हैं। विश्वविद्यालय की 264 स्वीकृत सीटों में से 231 सीटों का आवंटन किया जा चुका है।विश्वविद्यालय के अनुसार, यूपीटीएसी-2026 के चौथे चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद बीटेक कार्यक्रमों में सीट आवंटित अभ्यर्थियों की फिजिकल रिपोर्टिंग 4 से 7 अगस्त 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी। रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र, दस्तावेज, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से रिपोर्टिंग से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की अपील की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.