लखनऊ, मई 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के क्रम में डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह शुक्रवार को साइकिल से विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति की इस पहल ने परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और ईंधन बचत को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। प्रो. संजय सिंह ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों से साइकिल का उपयोग करने और दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ईंधन की बचत आज समय की आवश्यकता बन चुकी है। यह भी पढ़ें- बिजनौर: साइकिल पर स्कूल पहुंचे यूनिवर्सल एकेडमी के प्रधानाचार्य साइ...