बिहारशरीफ, जून 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में राजगीर, बिहारशरीफ, हरनौत, चंडी, नगरनौसा, रहुई, सिलाव और हिलसा में आठ डे केयर सेंटर व संसाधन केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों पर कार्यरत प्रखंड साधन सेवी, संसाधन शिक्षक एवं पुनर्वास विशेषज्ञ कार्यरत हैं। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. शहनवाज ने उन्हें प्रत्येक माह कम से 20 दिव्यांग बच्चों का निबंधन कराने व 10 अतिगंभीर बच्चों को उनके घर जाकर सेवा प्रदान करने का आदेश दिया है। डीपीओ ने वहां तैनात पुनर्वास विशेषज्ञों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक काम करने को कहा है। डीपीओ ने बताया कि 20 प्रखंडों में 18 प्रखंड साधन सेवी, 13 संसाधन शिक्षक और दो पुनर्वास विशेषज्ञ कार्यरत हैं। लेकिन, वे सही से अपना काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें दिव्यांग व अतिगंभीर कोटि के कम से कम 30 बच्चों का ठहराव सामान्य ...