लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता महिला अपराध व डायल 112 की एसीपी सौम्या पाण्डेय ने बुधवार को पुनर्वास विवि में नारी शक्ति वंदन के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं एवं उपधाराओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को ई-एफआईआर की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में बताया कि किस प्रकार महिलाएं अपने साथ होने वाले शोषण व अत्याचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सकती हैं।पुनर्वास विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र-सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को महिला सुरक्षा: कानूनी बदलाव व ई-एफआईआर पर जागरूकता विषयक व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. विजय कुमार वर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- डिजिटल माध्यमों से शिकायत दर्ज की करने की प्रक्रिया सरल हुई इसमें बड...