लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट के पाठ्यक्रमों की 50 फीसदी सीटों पर दाखिले गैर सीयूईटी माध्यम से लेगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों की 1933 सीटों अर्हता परीक्षा की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। शुक्रवार से शुरू हो रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक माह चलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून है। दाखिले कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को सीयूईटी प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 50 फीसदी सीटों पर सीयूटी के माध्यम से प्रवेश होगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विवि की प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी के मुताबिक बीए., बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीटेक, बी फार्मा, डी फार्मा समेत वि...