लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2026-27 के लिए सीयूईटी पीजी और नॉन सीयूईटी पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का एक और अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी पोर्टल पर संशोधन 15 जुलाई तक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया है, लेकिन पाठ्यक्रम प्राथमिकता, अर्हता परीक्षा के अंक या अन्य आवश्यक विवरण अपडेट नहीं किए हैं। वे 15 जुलाई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अपडेट करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- UNIRAJ PG Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन के लिए आवेदन शुरू; 28 कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

हि...