पुनर्वास विवि में पीजी की पहली मेरिट 23 जुलाई को जारी होगी, 27 से काउंसलिंग
लखनऊ, जुलाई 21 -- डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी ने बताया कि 23 जुलाई को पहली मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं मूल अभिलेखों का सत्यापन 27 जुलाई को होगा। जबकि 27 से 28 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा किया जाएगा।
प्रवेश प्रक्रिया उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची एवं पहली वेटिंग सूची जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग व दस्तावेज सत्यापन तीन अगस्त को होगा और तीन व चार अगस्त तक शुल्क जमा किया जाएगा। पहली वेटिंग सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.