लखनऊ, अगस्त 2 -- डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रसायन शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह समेत सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...