लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गोमती नगर स्थित साई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस (मॉडर्न एकेडमी) में आयोजित तृतीय पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के शिक्षक विवेक सिंह ने शानदार सफलता हासिल की है। शिक्षा शास्त्र विभाग में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत विवेक सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की क्लास सेवन श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। विवि प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि विवेक सिंह ने टेबल टेनिस के साथ-साथ पिकल बॉल खेल में भी पहली बार भाग लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह इस खेल में हिस्सा लेने वाले पूरे भारत के पहले पैरा पिकल बॉल प्लेयर बन गए हैं। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव अरुण बनर्जी और इंटरनेशनल अंपायर अमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.