लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर दृष्टिबाधित दिव्यांग विद्यार्थियों को कीबोर्ड वितरित किये। डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेल्प द ब्लाइंड फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर उपयोग होने वाले स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर एवं एप्स एनवीडीए, टॉकबैक और जॉव्स के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, टाइपिंग कौशल, इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन कक्षाओं में सहभागिता तथा मोबाइल आधारित शैक्षणिक एप्स के उपयोग के लिए सक्षम बनाया जाएगा।कुलसचिव रोहित सिंह व विश्वविद्यालय के एमओयू समन्वयक डॉ. विजय शंकर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक ...