पुनर्वास विवि के छह विद्यार्थियों का दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में चयन
लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के छह विद्यार्थियों का चयन दिल्ली सरकार की शिक्षा सेवा में हुआ है। इस सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। चयनित विद्यार्थियों में अवनीश भारती, कुलदीप वर्मा, महफूज अली, सलोनी कुमारी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव और प्रगति जायसवाल शामिल हैं।ललित कला विभाग में विद्यार्थियों को कला एवं रचनात्मकता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के लिए भी तैयार किया जाता है। करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थी हर साल विभिन्न राज्यों की सरकारी एवं केंद्रीय सेवाओं के अलावा कॉरपोरेट और निजी क्षेत्र में चयनित हो रहे हैं। कुलपति प्रो. संजय सिंह, कुलसचिव रोहित सिंह, ललित कला एवं प्रदर्शन कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. पांडेय राजीवनयन और विभागीय शिक्षक डॉ. अवधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.