लखनऊ, जुलाई 22 -- डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय की मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स (पेंटिंग) की छात्रा मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने खेल जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उसे बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सबसे कम उम्र की नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (एनटीओ) के रूप में बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। मात्र 23 वर्ष की आयु में गुवाहाटी में आयोजित यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर वह देश की सबसे युवा एनटीओ बन गई हैं।मुद्रिका को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र मिला है। मुद्रिका बॉक्सिंग में पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैराकी में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह और क्रीड़ा प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. पी राजीवनयन ने गर्व व्यक्त करते हुए बधाई दी...