धनबाद, मई 22 -- दामोदर घाटी विस्थापित व स्थानीय समन्वय समिति के केंद्रीय महासचिव उत्पल चक्रवर्त्ती की ओर से भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से आग्रह पर विशेष सचिव अंजनेयुलु डोड्डे के रांची कार्यालय में समिति की बैठक हुई। समिति ने दामोदर घाटी निगम द्वारा विस्थापित परिवारों को आवंटित पुनर्वास भूमि के स्वामित्व अधिकार देने, केशरकुराल में डीवीसी द्वारा अधिग्रहित पुनर्वास भूमि को आईएसएम आईटीआई को हस्तांतरित किए जाने का मुद्दा उठाया गया। यह भी पढ़ें- बोकारो थर्मल नया बस्ती के विस्थापितों को मालिकाना हक की मांगसमिति की चिंताएं समिति के अनुसार जो 30 अनुसूचित जनजाति विस्थापित परिवारों को डीवीसी द्वारा जमीन के बदले जमीन आवंटित की गई थी, निदेशक ने विभाग द्वारा धनबाद, हजारीबाग एवं बोकारो के डीसी को डीवीसी पुनर्वास भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्...