पुनर्मूल्यांकन में वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल की आर्या कुमारी बनी कला संकाय की जिला टॉपर
दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।12वीं सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल की छात्रा आर्या कुमारी ने कला संकाय में जिला टॉप कर विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है। पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक 83.4 प्रतिशत से बढ़कर 93.8 प्रतिशत हो गए। विषयवार अंकों में भी बड़ा उछाल आया। अंग्रेजी कोर में 88 से 93, हिंदी में 73 से 93, इतिहास में 77 से 89, राजनीति विज्ञान में 94 से 97 और समाजशास्त्र में 85 से 97 अंक मिले। परिणाम आने के बाद विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने सीबीएसई को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। विद्यालय निदेशक अजय कुमार दुबे ने आर्या कुमारी को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- दीवान स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं के पुनर्मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन आर्या ने कहा कि पहले से विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.