पुनर्मूल्यांकन के लिए 18 तक मौका, प्रति विषय 500 रुपये शुल्क
लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने मई-जून 2026 की पॉलीटेक्निक परीक्षाओं के परिणाम के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। परिषद के अनुसार जिन परीक्षार्थियों को अपने प्राप्तांकों पर असंतोष है, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन परिषद की वेबसाइट पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रति विषय 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। आवेदन प्रक्रिया में विषय का चयन, शुल्क भुगतान और भुगतान के बाद रसीद प्राप्त करना शामिल है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड, बैंक शाखा, अन्य बैंकिंग माध्यम अथवा तत्काल भुगतान प्रणाली से किया जा सकता है। शुल्क जमा करने के 24 घंटे बाद आवेदन में उपलब्ध तीसरे विकल्प के माध्यम से भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.