मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर। वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तरपुस्तिकाओं की सन्निरीक्षा (पुनर्मूल्यांकन) के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित है। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने प्रति प्रश्नपत्र पांच सौ रुपये ट्रेजरी के माध्यम से बैंक में जमाकर फार्म भरने की अपील छात्र-छात्राओं से की है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड:अंकपत्र में त्रुटि ठीक करने के लिए छह मई तक आवेदन करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...