पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रशांत बने मैनपुरी के द्वितीय टॉपर
मैनपुरी, जून 26 -- मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया सीबीएसई स्कूल के मेधावी छात्र प्रशांत यादव ने पुनर्मूल्यांकन के बाद अपनी शानदार सफलता को और ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है। बोर्ड परीक्षा के नतीजों में पहले प्रशांत के 96.6 प्रतिशत क थे तथा इतिहास विषय में उन्हें 96 अंक प्राप्त हुए थे, जिसके आधार पर उन्होंने मैनपुरी जनपद में तृतीय स्थान हासिल किया था। पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्र ने जिले में द्वितीय स्थान हासिल कर लिया है। पुनर्मूल्यांकन के उपरांत इतिहास विषय में उनके अंक 96 से बढ़कर 99 हो गए, जिससे उनका कुल प्रतिशत बढ़कर 97.2 प्रतिशत हो गया है। इस उल्लेखनीय सुधार और अंकों में बढ़ोतरी के साथ प्रशांत यादव अब मैनपुरी जनपद में द्वितीय स्थान पर पहुंच गए हैं। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल प्रशांत यादव की कड़ी मेहनत, लगन और असाधारण प्रतिभा का जीवंत प्रमाण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.