पुनर्मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया
हापुड़, जुलाई 20 -- क्षेत्र के चौधरी फार्म हाउस में रविवार को भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में एक पुनर्मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार, राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल) डॉ. सोमेन्द्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान तथा सुरक्षा के लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.