रुद्रपुर, मार्च 19 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी नंबर 4 स्थित प्राचीन वट वृक्ष देवी मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद गुरुवार को पहली बार पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्मित मंदिर में देवी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 10:15 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। जबकि देवी की नवीन मूर्ति का भी पूरे गांव में नगर भ्रमण कराया गया। यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर समिति अध्यक्ष तारा सिंह दानू ने बताया कि यह ऐतिहासिक मंदिर अंग्रेजी शासन काल से भी पूर्व का है, जिसका हाल ही में पुनर्निर्माण कराया गया है। कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.