रांची, मार्च 9 -- रांची। आजसू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रांची के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे पुनर्नामांकन शुल्क पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह वसूली आरटीई नियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन है। कार्यकर्ताओं ने कहा, यदि अभिभावकों पर बनाया जा रहा दबाव और अवैध वसूली बंद नहीं हुई, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में राजेश सिंह, अमन साहू, सन्नी सिंह, राज दुबे, अंकित कुमार, अमित मिंज, संजू तिर्की, शुभ राठी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.