पुनर्चक्रण मेला में शामिल हुए रेलकर्मी
भागलपुर, सितम्बर 30 -- भागलपुर। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जागरूकता एवं सतत पर्यावरणीय पहल जारी रखी गई है। इसी क्रम में मालदा टाउन में प्लास्टिक पुनर्चक्रण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पुनर्चक्रणकर्ताओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार पुनर्चक्रण एवं संसाधनों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देना था। पुनर्चक्रण मेला में भागलपुर समेत आसपास के कई रेलवे स्टेशनों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.