नैनीताल, जुलाई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल, उत्तराखंड सर्किल के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मांगों का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल की तबादला योजना के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शनकर्मचारियों की मांगें कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बीएसएनएल प्रबंधन से पुनर्गठन के आदेश तत्काल वापस लेने, एक जनवरी 2017 से लंबित वेतन संशोधन लागू करने तथा संगठनात्मक पुनर्गठन से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। नैनीताल के डिवीजन इंजीनियर विकास कुमार मेहरा ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वित्तीय एव...