पुनरीक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे पेंशनर्स
उरई, मार्च 16 -- उरई। पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस दाैरान लंबित समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और पेंशन पुनरीक्षण से लेकर विभिन्न मांगों को चल रहे क्रमबद्व आंदोलन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा गई। इसके साथ ही नया पेंशनर भवन बनने पर जल शक्ति मंत्री व डीएम को बधाई दी गई। बैठक में अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने कहा कि नया पेंशनर्स भवन निर्मित होकर लोकार्पण की प्रतिक्षा में है। इसकी सौगात देने वाले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व जिलाधिकारी का संगठन की ओर से बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स भवन के उद्घाटन पर समस्त पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उद्घाटन को भव्य बनाएंगे। जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.