चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत में एसआईआर को लेकर डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं को हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने नोडल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची का गहन परीक्षण करने को कहा। बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक मतदेय स्थल का भौतिक सत्यापन कराने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएम ने मृतक, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, एसडीएम नीतू डांगर व अनुराग आर्या समेत तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.