चम्पावत, अप्रैल 27 -- चम्पावत। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने पुनरीक्षण में पारदर्शिता बनाए जाने पर जोर दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 की मूल नामावली एवं वर्तमान मतदाता सूची के बीच बीएलओ ऐप के माध्यम से की गई मैपिंग में 95.08 प्रतिशत प्रगति हासिल की है। बताया कि दोनों विस के 344 मतदेय स्थलों पर मृत, अनुपस्थित एवं अन्यत्र स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर ली गई है। यह भी पढ़ें- पुनरीक्षण में पारदर्शी एवं शुद्ध मतदाता सूची पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...