मैनपुरी, अप्रैल 21 -- अपर जिला मजिस्ट्रेट श्यामलता आनंद ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं का डुप्लीकेशन हटाना और कम्प्यूटरीकरण किया जाएगा। 29 मई से 9 जून तक वार्डों की मैपिंग, मतदेय स्थलों का क्रमांकन और सूची डाउनलोडिंग होगी। 10 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। खास बात यह है कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम संशोधित यह भी पढ़ें- दस जून को होगा पंचायत निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन यह भी पढ़ें- ...