पटना, अप्रैल 4 -- पटना-गया एनएच-22 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना पुनपुन के डुमरी गांव के पास की है। मृतक पिपरा थाना के शेखपुरा निवासी भूषण ठाकुर का पुत्र अमरेंद्र कुमार (50) था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। अमरेंद्र कुमार सड़क पार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने रौंदते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगेे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके। थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.