पटना, फरवरी 18 -- पटना के पुनपुन प्रखंड में इस साल का पहला कृषि एवं यांत्रिकीकरण मेला 20 और 21 फरवरी को लगेगा। प्रखंड के वेटनरी कॉलेज स्थित प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल के अलावा जीविका, उद्यान निदेशालय, पशु, गव्य व मत्स्य विभाग, इफको, ड्रोन सहित कृषि यांत्रिकी के 20 से 22 विक्रेता शामिल होंगे। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मेले में खेती-किसानी से संबंधित छोटे-छोटे कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। विभिन्न विभागों की ओर से किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। इसके अलावा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.