पुनपुन नदी पर नये पुल निर्माण को ले भू अर्जन की प्रक्रिया तेज
जहानाबाद, जून 11 -- किंजर, एक संवाददाता किंजर पुनपुन नदी के एनएच 33 पथ पर पुराने जर्जर पुल के ठीक बगल में नए पुल का निर्माण कार्य के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया तेज हो गयी है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के आदेश पर अंचल अमीन ने स्थल पर प्रभावित लोगों के मकान और जमीन की चौहद्दी की जानकारी ली। अंचल अमीन ने बताया कि लगभग दो वर्षों पूर्व ही भू अर्जन के लिए चिन्हित किया गया था। इस प्रक्रिया एवं सूची को हम लोग केवल जानकारी ले रहे थे। अंचल अमीन ने बताया कि इसकी रिपोर्ट भू अर्जन पदाधिकारी को सौंप देंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर भू अर्जन विभाग द्वारा सभी रैयतों को एलपीसी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुनपुन नदी पर नये पुल निर्माण को ले भू अर्जन की प्रक्रिया तेज एलपीसी में मकान मालिक के रकवा का जिक्र लिखित रूप से रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.