पुनपुन : बाइक को बचाने में ऑटो रेलिंग से टकराया, छह घायल
पटना, जून 18 -- पटना-गया-डोभी एनएच-22 पर बाइक को बचाने में एक ऑटो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार मसौढ़ी उपकारा में पदस्थापित सैप जवान, चालक समेत छह यात्री घायल हो गये। घटना केवड़ा ओपी स्थित पोठही के पास बुधवार दोपहर की है। प्राथमिक उपचार के बाद पांच को पटना रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। पुलिस के अनुसार, पटना से सवारी लेकर ऑटो मसौढ़ी लौट रहा था। पोठही के पास बाइक सवार रॉन्ग साइड से दूसरे लेन में अचानक घुस गया। जिसे देख ऑटो चालक बाइक को बचाने में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। यह भी पढ़ें- पुनपुन : बाइक को बचाने में ऑटो रेलिंग से टकराया, छह घायल घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। घायलों में मसौढ़ी उपकारा में पदस्थापित सैप जवान हरे राम सिंह, पटना के आसेचक निवासी आनंद कुमार(14), पटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.