पटना, फरवरी 14 -- केवड़ा ओपी थाना क्षेत्र स्थित बरयपुर गांव में तिलक समारोह में नाच के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। घटना शुक्रवार अल सुबह करीब चार बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को मौके से चार खोखा बरामद हुए है। हालांकि पुलिस को देख हर्ष फायरिंग करने वाले फरार हो गये। पुलिस ने खुद के बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरयपुर गांव में तिलक समारोह में नाच के दौरान हंगामा और हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई। इस संबंध में केवड़ा ओपी प्रभारी दामोदर कुमार ने बताया कि बरयपुर में मनोज कुमार के घर तिलक समारोह था। जहां नाच के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। मौके से चार खोखा बरामद हुए हैं। पुलिस ने खुद के बयान पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.