नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही के बाद पुनर्निर्माण के लिए चार से पांच अरब डॉलर की जरूरत पड़ सकती है। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने शनिवार को बताया कि ये राशि देश की अर्थव्यवस्था के करीब दसवें हिस्से के बराबर है। नेपाल के वित्त मंत्री ने कहा कि अभी तबाही की जो तस्वीर सामने आई है उसको लेकर ये अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आपदा से उन बिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है जिनका देश की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में 12 प्रतिशत से अधिक योगदान था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद जितनी राशि की जरूरत पड़ी थी, उससे काफी कम राशि की आवश्यकता होगी। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी देख पसीजा दुनिया का कलेजा, आपदा राहत कोष में तीन दिनों में दान किए 2 अरब रुपये नुकसान और क्षति का आकलन किया जा रहा है। ...