रामगढ़, अप्रैल 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पूरबडीह गांव में आयोजित पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन के दौरान बुधवार की रात श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बीती देर रात हरि कीर्तन में मांडू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए और श्री हरि के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर सुबह व शाम सैकड़ों महिलाएं अपनी मनोकामनाओं की पुर्ति के लिए परिक्रमा कर रही हैं। श्रद्धालु महिलाओं का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। वहीं देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की भारी उमड़ रही है। जिससे पूरा वातावरण भक्ति में डूबा नजर आता है। पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आई महिला कीर्तन मंडलियों के मधुर भजनों और संकीर्तन के बेहतर प्रस्तुति से श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.