जहानाबाद, अप्रैल 4 -- किंजर, एक संवाददाता। किंजर में पुनपुन नदी पुल पर प्रशासन के द्वारा लगाया गया लोहे का बैरियर फिर से टूट गया है। शुक्रवार की रात्रि में किसी अज्ञात वाहन ने बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी और पुल के पश्चिमी किनारे का बैरियर टूटकर बिखर गया। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि टूटे बैरियर का एक हिस्सा अहले सुबह से शाम तक आधा सड़क तक घेरे पड़ा हुआ है। जिसके कारण रात के अंधेरे में छोटे वाहन चालकों को दुर्घटना हो सकती है। लेकिन किसी ने जवाबदेही लेते हुए अब तक टूटे लोहे के हिस्से को सड़क मार्ग से हटाया नहीं है। इस मामले में बुद्धिजीवियों का कहना है कि किंजर थाना मोड और किंजर कुर्था मोड पर बैरियर की सूचना बोर्ड लगा दी जाए, जिससे सभी को जानकारी मिल जाएगी। तब भारी वाहन उस रूट में जाएगी ही नहीं। फोटो- 04 अप्रैल अरवल- 04 कैप्शन- किंजर...