पुन: कब्जा करने वाले बनेंगे भू-माफिया, होगी एफआईआर
मैनपुरी, अगस्त 16 -- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-सुनवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों को सार्वजनिक भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन समाधान के तहत बीते 3-4 महीनों में हजारों हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है, जिसका उपयोग चारागाह और सरकारी भवनों के निर्माण के लिए किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कब्जा हटने के बाद किसी ने पुनः अतिक्रमण किया, तो उसे भू-माफिया के रूप में चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही आवंटित पट्टों से अवैध कब्जे हटवाकर पट्टेदारों का कब्जा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के आवेदनों का जल्द सत्यापन कर शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.