हमीरपुर, मार्च 7 -- राठ। कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव निवासी प्रमोद कुमार शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 20 वर्षीय पुत्र अनुज और बहु सोनू गत 28 फरवरी की रात घर से अचानक कहीं चले गए हैं। दंपति के लापता होने से परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...