पुत्र वियोग में महिला ने जहर खा की खुदकुशी
बांदा, जुलाई 4 -- बांदा, संवाददाता। पुत्र वियोग में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के मसौनी भरतपुर गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी बेटीबाई ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे तत्काल सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.