बेगुसराय, मार्च 6 -- गढ़़पुरा। पुलिस ने गुरुवार की देर रात खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अभियुक्त गंगौर थाना क्षेत्र के लाभगांव शोभनी निवासी जंगली पासवान का पुत्र गंगासागर पासवान है। गंगासागर पासवान का पुत्र गढ़पुरा गांव से एक लड़की को लेकर फरार है। इस मामले में गढ़पुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.