बिहारशरीफ, मार्च 5 -- पुत्र रोया तो ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ पिता को ही पीट दिया बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से पिता को कराया मुक्त शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बच्चा चोर का अफवाह थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पुत्र रोया तो ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पिता की ही धुनाई कर दी। बाद में चेवाड़ा थाने की पुलिस की मदद से ग्रामीणों के चंगुल से पिता को मुक्त कराया गया। उसके बाद बच्चा अपने ननिल गांव जा पाया। घटना चेवाड़ा के अंदौली मोड़ के समीप हुई है। मार खाने वाला युवक लखन बिंद है। पीड़ित ने बताया कि उसका छह साल का पुत्र रीतेश कुमार चेवाड़ा के बछियाबिगहा गांव में अपने ननिहाल में रहता था। होली पर्व को लेकर अपने पुत्र को ननिहाल से अपने घर ले जा रहे थे। परंतु, पुत्र जाना नहीं चाह रहा था। बच्चा रोते हुए जा रहा था तो अंदौली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.