पुत्र न होने की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने लगाया था मौत का फंदा
बाराबंकी, सितम्बर 3 -- दरियाबाद। मल्लूलालपुर गांव में विवाहिता दीपमाला की फांसी लगाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाई ने ससुरालीजन पर बहन को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। गंगौली निवासी रिंकू के मुताबिक उसकी बहन दीपमाला की शादी करीब आठ वर्ष पहले मल्लूलालपुर निवासी करन रावत से हुई थी। शादी के बाद उसकी एक बेटी हुई। आरोप है कि इसके बाद बेटा न होने को लेकर पति करन, ससुर रामनरायन, जेठ अर्जुन और सास उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- ससुरालियों के उकसाने पर विवाहिता की मौत आरोप है कि ससुरालीजन उसे मर जाने के लिए कहते थे। बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर दो सितंबर को दीपमाला ने घर में फांसी लगा ली थी। परिजन उसे सीएचसी टिकैतनगर ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.